सुशांत के परिवार को गहरा दुख: सीबीआई केस का क्या हुआ? सारा ध्यान ड्रग्स पर, सच कब सामने आएगा?
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। लेकिन अभी तक इस सिलसिले में कोई रिपोर्ट सामने आयी है। इसे लेकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ से निराशा जताई गई है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह की तरफ से बड़ा दावा किया जा रहा है।
विकास सिंह ने कहा है कि सीबीआई जांच में देरी की वजह क्या है? देश के लिए इतना बड़ा मामला है, अभी तक इसे लेकर कोई भी बात सामने क्यों नहीं रखी गई? साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा बैक टू बैक स्टार्स को समन जाने और पूछताछ को लेकर बुलाए जाने पर सवाल खड़ा किया है।

विकास सिंह का कहना है कि एम्स के डॅाक्टरों को उन्होंने सुशांत की तस्वीरें भेजी थी। डॅाक्टरों ने ये कहा था कि यह मर्डर लग रहा है। विकास सिंह ने कहा था कि सुशांत की तस्वीरें उन्होंने काफी पहले भेजी थींं। परिवार को लगता है कि जांच को अलग दिशा में ले जाया जा रहा है। सारा ध्यान ड्रग्स केस की तरफ है।


Click it and Unblock the Notifications