सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से पहले दिये थे संकेत-TWEETS किए डिलीट? वायरल स्क्रीनशॉट्स का सच
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून दोपहर में सुसाइड कर खुद को खत्म कर लिया। इस खबर ने देशभर को सदमे में डाल दिया और अभी तक सभी के यही सवाल हैं कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों किया। हालांकि इस बीच कुछ ऐसी खबरें सामने आईं जिन्होंने और निराशा पैदा कर दी। जैसे ट्विटर पर फैलाया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड से पहले ट्विटर पर कुछ ट्वीट्स किए थे।
ट्विटर पर कई यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत के ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। जिसके जरिए ये कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी मनोदशा सोशल मीडिया पर पहले ही सामने रख दी थी। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ट्विटर पर सुशांत ने अपनी बात कही लेकिन फिर उन्होंने ऐसे ट्वीट्स को डिलीट कर दिया। लेकिन जब इस मामले की पड़ताल की गई तो सामने आया कि सुशांत सिंह राजपूत द्वारा ऐसे कोई ट्वीट्स नहीं किए गए। बल्कि ये फेक स्क्रीनशॉर्ट्स हैं।

India.com ने सुशांत सिंह राजपूत की टीम से ऐसे ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स के बारे में बातचीत की। उन्होंने साफ किया कि ये फेक तस्वीरें हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











