"दिल बेचारा" का ट्रेलर रिलीज,"कैसे जीना है ये हम तय करते हैं" सुशांत के डायलॉग रूला देंगे आपको
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी की फिल्म "दिल बेचारा" का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। मुकेश छाबरा द्वारा निर्देशित "दिल बेचारा" ट्विटर पर भी लगातार ट्रेंड कर रहा है। ये फिल्म फैंस के साथ साथ स्टार्स के लिए भी बेहद खास है। ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है जो कि हॉट स्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होगी।
Recommended Video
एक था राजा एक थी रानी दोनों मर गए खत्म कहानी.... इसी वाक्य से इस ट्रेलर की शुरुआत होती है। आपको इस ट्रेलर को देखकर इमोशनल तब होते हैं जब सुशांत सिंह राजपूत कहते हैं, मरना हमारे हाथ में नहीं होता लेकिन कैसे जीना है ये हम तय करते हैं। इस तरह के कई डायलॉग ट्रेलर में सुनने को मिलते हैं।

कैंसर पेशेंट का दर्द और लव स्टोरी से बंधी ये फिल्म दर्शकों को खासा पसंद आ सकती है। सुशांत के संवाद और उनकी तस्वीरें बार बार उन्हीं की याद दिलवाती हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लगता ही नहीं है कि सुशांत हमारे बीच में नहीं है। प्रशंसकों और सुशांत के इस फिल्म के को-स्टार, सभी के लिए ये पल काफी भावुक कर देने वाला है।
"दिल बेचारा" फिल्म का प्रमोशन राजकुमार राव, क्रिस्टल डिसूजा, जैकलीन फर्नांडिस से लेकर तमाम स्टार्स ने किया। सभी फिल्म सितारों ने सुशांत की आखिरी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस से देखने की अपील भी की। हालांकि फैंस पहले से ही सुशांत की आखिरी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं।
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली। सामने आया कि एक्टर पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। लेकिन अभी तक सुशांत के प्रशंसकों, परिवार उन स्टार्स के लिए इस पर यकीन करना बेहद मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications











