सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा" का बड़ा ऐलान, कब और कहां देखें- पूरी जानकारी
सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन हमारे पास उनकी विरासत में मिली ढेरों फिल्में और अच्छी परफॉर्मेंस हैं जो सदा प्रशंसकों के साथ रहेंगी। फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा" का बेसब्री से इंतजार है। सुशांत के जीवन की ये आखिरी फिल्म है जिसमें उनके साथ संजना संघी भी नजर आएंगी।
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा" का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। कब और कैसे ये फिल्म रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। वैसे तो फैंस ने डिमांड की थी कि सुशांत की फिल्म थिएटर में रिलीज हो लेकिन कोरोना संकट के चलते ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।
Recommended Video
डिज्नी प्लस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके साथ ही फैंस का इंतजार भी खत्म। फिलहाल इस फिल्म के लिए एक महीने का बाकि है, इतना इंतजार तो प्रशंसकों को करना ही पड़ेगा।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications