सुशांत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, एक्स मैनेजर दिशा सालियान को लेकर कही थी ये बात
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मौत के करीब तीन महीने बाद उनके इंटाग्राम की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट को उन्होंने अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बाद शेयर किया था। दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई थी, जिसके एक हफ्ते बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत भी अपने मुंबई वाले घर में मृत मिले थे।
सुशांत सिंह राजपूत का जो पोस्ट वायरल हो रहा है वह सुशांत सिंह राजपूत ने दिशा सालियान के कथित आत्महत्या के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इसमें सुशांत लिखते हैं, 'यह अत्यंत दुखदायी खबर है। मेरी संवेदनाएं दिशा के परिवार वालों और दोस्तों के साथ है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।'


Click it and Unblock the Notifications











