..................... दिल बेचारा की डिजिटल रिलीज से सुशांत सिंह राजपूत का परिवार दुखी sushant Singh Rajput last film dil bechara released on disney hotstar family upset - Hindi Filmibeat

'दिल बेचारा' डिजिटल रिलीज से सुशांत सिंह राजपूत का परिवार भड़का- कहा बड़ी साजिश, सीएम से होगी बात !

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के एक महीने से अधिक के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। गुरुवार को मेकर्स ने इसकी घोषणा की कि इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। 24 जुलाई को इसे मुफ्त में भी देखा जा सकता है।

हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस और परिवार इस खबर से खुश नजर नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से दिल बेचारा को लेकर मांग की जा रही थी कि इसे सिनेमाघर में रिलीज किया जाए ताकि एक्टर के सपने को बड़े पर्दे पर फैंस आखिरी बार जी सकें।

 dil bechara

वहीं सुशांत के परिवार वालों ने इसे भी साजिश करार दिया है। साथ ही कहा है कि इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलील करने के लिए उनका परिवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात करेंगे। जरूरत पड़ी तो वह इसे लिए कानूनी सलाह भी लेंगे। गौरतलब है किफैंस की डिमांड है कि इसे थिएटर में रिलीज किया जाए। खासकर फैंस ने मांग की है कि बिहार में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X