सुशांत के फैंस के लिए बड़ी खबर, थिएटर में रिलीज हुई दिल बेचारा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि VIDEO
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा भी रिलीज की। ओटीटी पर इसे जुलाई अंत में रिलीज किया गया। जिसने ओटीटी के सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए। कुछ दिन पहले इसका टीवी पर प्रीमियर भी किया गया।
सुशांत की आखिरी फिल्म पर दर्शकों ने ढेर सारा प्यार लुटाया। लेकिन इस बीच कहीं ना कही इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने की भी मांग की गई। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया। इससे सभी वाकिफ हैं कि सुशांत के फैंस देश और विदेश हर जगह है।

ग्लोबल स्तर पर सुशांत को इंसाफ देने की मांग की जा रही है। ऐसे में देश में कोरोना के कारण दिल बेचारा को थिएटर में रिलीज करना मुमकिन नहीं हो पाया। वहीं सुशांत की दिल बेचारा को न्यूजीलैंड में पहली थिएटर रिलीज मिली है। विरल भयानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications