सुशांत केस में पूछताछ के बाद संजना संघी का दर्दनाक पोस्ट, मुंबई छोड़ने का इशारा- "बहुत दुख में हूं"
सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार नए नए कयास व बयान सामने आ रहे हैं। कंगना जैसी एक्ट्रेस का कहना है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है तो प्रशंसकों की मांग है कि इस मामले में सीबीआई जांच हो। अब तक पुलिस कई स्टार्स व परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं हर तरह की अफवाहों पर भी जांच कर रही है।
हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत की को-एक्ट्रेस संजना संघी से भी पुलिस ने पूछताछ की। दिल्ली से मुंबई पहुंची संजना संघी ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर अपना बयान दर्ज करवाया तो वहीं मीटू से लेकर डिप्रेशन से जुड़े तमाम सवालों पर तहकीकात की गई। लेकिन संजना संघी बयान दर्ज करवाने के बाद दोबारा दिल्ली लौट आईं और उन्होंने मुंबई छोड़ने के संकेत भी दे डाले।
दरअसल मुंबई एयरपोर्ट पर जब संजना दिल्ली वापस लौट रही थीं तो उन्होंने सेल्फी पोस्ट की। साथ ही दर्दनाक पंक्तियां भी लिखीं। वह लिखती हैं, खुदा हाफिज मुंबई.. पांच महीने बाद आपके दर्शन हुए, मैं चली वापस दिल्ली। आपकी सड़के कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। ये शायद फिलहाल आप मैं भी थोड़े दुख में हैं, मिलते हैं जल्दी या शायद कभी नहीं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications