सुशांत सिंह राजपूत ने जिसे किया आखिरी कॉल, उसी दोस्त का बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने दहला कर रख दिया है। कोरोना संकट के बीच ये पहाड़ टूटने के समान ही रहा। वहीं ये सबसे दर्दनाक है कि 34 साल की आयु में सुशांत डिप्रेशन से लड़ रहे थें। उन्होंने ये लड़ाई करीब 6 महीने लड़ी भी, उन्हें हम हारा हुआ नहीं बल्कि योद्धा कहेंगे। जिसने खुद को खूब संभालने की कोशिश की। लेकिन मुड़ मुड़कर सिर्फ एक सवाल कौंध रहा है कि आखिर क्या वजह थी क्या तनाव था जिसके लिए सुशांत ने ये कदम उठाना वाजिद समझा।
सुसाइड से पहले रात करीब 1 बजे सुशांत सिंह राजपूत ने एक आखिरी कॉल अपने जिगरी और को-स्टार रहे महेश शेट्टी को किया था। आज महेश शायद इस कशमकश में हैं कि अगर उन्होंने फोन उठा लिया होता तो शायद कुछ हो सकता। खैर होनी को कौन टाल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त महेश शेट्टी ने बताया कि वह डिप्रेशन में इतना फंस चुके थे कि उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाईयां खानी भी छोड़ दी थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पवित्र रिश्ता कोस्टार महेश शेट्टी ने ये सब पुलिस की पूछताछ में बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से वह अपनी दवाईं नहीं खा रहे थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications