सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी जन्मदिन,पूजा- भजन गाते हुए बेहद खुश नजर आए, Video और तस्वीरें
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को आज चार दिन का समय हो गया। परिवार ने की सुशांत सिंह राजपूत की गंगा में अस्थियां विसर्जित कर दी। इस बीच सुशांत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो केवल छह महीने पहले का है। जब ये कहा जा रहा है कि बीते 6 महीने से सुशांत सिंह राजपूत अपने डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे।
इस बीच उन्होंने अपना जन्मदिन किस तरह मनाया आप ये यहां पर देख सकते हैंं। सुशांत सिंह राजपूत ने 21 जनवरी को अपना जन्मदिन बड़ी ही सादगी से अपनी बहन और मां के साथ मनाया। सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर पर पूजा और भजन का आयोजन किया था। जहां पर उनकी मां की तस्वीर भी रखी गई।

सुशांत यहां पर भजन भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी भक्ति के साथ माथे पर तिलक लगाए हुए सुशांत का ये खुशी वाला चेहरा आप देखते रह जायेंगे...इससे आपकी नजर जरा भी नहीं हटेगी। चलिए आपको इसकी तस्वीर और वीडियो दिखाते है..
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











