सुशांत सिंह राजपूत बने 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले सेलिब्रिटी- यहां देखें पूरी LIST
याहू ने 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट रिलीज कर दी है। इस लिस्ट में जहां सुशांत सिंह राजपूत सबसे ऊपर हैं, वहीं नरेन्द्र मोदी दूसरे और रिया चक्रवर्ती तीसरे नंबर पर हैं। बता दें, इसी साल 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई आवास पर आखिरी सांसे ली, जो पूरे देश के लिए एक सदमे की तरह था। सुशांत की मौत को लेकर अभी भी सीबीआई की जांच चल रही है।
सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में फांसी पर लटके पाए गए थे। पहले इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन फिर परिवार ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज की। इस केस को लेकर रिया चक्रवर्ती भी लगातार चर्चा में बनी रहीं।

मॉडल और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पहले सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस और फिर ड्रग्स केस में नाम आने की वजह से जेल भी जाना पड़ा था। जाहिर है लोगों ने रिया चक्रवर्ती को काफी सर्च किया और उनसे जुड़ी जानकारी जानने की कोशिश की।


Click it and Unblock the Notifications