सुशांत सिंह राजपूत ने हड्डियां तोड़ कर चुकाई धोनी बनने की कीमत!
[बॉलीवुड समाचार] महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म MS DHONI के लिए सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब आखिर उन्हें इंडिया के बेस्ट कैप्टन को परदे पर उतारने का मौका जो मिला है। लेकिन इसके लिए सुशांत को कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है। और इसी ट्रेनिंग के चक्कर में सुशांत को आफत मोल लेनी पड़ी जो उन्हें काफी भारी पड़ रही है।
अब धोनी और उनके 'हेलिकॉप्टर शॉट' के बिना तो उनकी बायोपिक बन नहीं सकती। इसलिए सुशांत भी इसको सीखने की कोशिश कर रहे थे, मगर इस चक्कर में उनकी पसलियां टूट गई।
[फिल्म TEAM INDIA की कास्ट फाइनल,जानिए कौन होगा कोहली, कौन जडेजा!]
फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि वह इस किरदार को जीवंत बनाने के लिए सुशांत कड़ी मेहनत कर रहे हैं और ऐसा करने के चक्कर में उनकी पसलियां टूट गई। वो पिछले करीब तीन हफ्ते से काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें पूर्व भारतीय विकेट कीपर किरण मोरे प्रशिक्षित कर रहे हैं।
[VIDEO: ये थी Pk की असली एंडिंग...बाद में किया गया बदलाव!]
कई मुश्किलों के बाद अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग धौनी के होमटाउन रांची से शुरू होगी। इसकी ज्यादातर शूटिंग वहीं होगी। सूत्र के मुताबिक, नीरज पांडे की इस फिल्म की रिलीज अगले साल के लिए टाल दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications

