सुशांत सिंह राजपूत केस- NCB ने सुशांत के हाउसकीपर दीपेश सावंत को किया गिरफ्तार, कल कोर्ट में पेशी
सुशांत सिंह राजपूत केस में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो काफी तेजी से काम कर रही है। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार करने के बाद अब एनसीबी ने सुशांत के हाउसकीपर दीपेश सावंत को भी अरेस्ट कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपेश को अब जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ, दीपेश सावंत उसी घर में मौजूद थे। सीबीआई और एनसीबी पहले भी दीपेश से कई बार पूछताछ कर चुकी है। लेकिन लगातार बदल रहे बयानों की वजह से दीपेश पर अभी भी शक की सुई बनी हुई है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि, इस केस में दीपेश सावंत का भी वही रोल है जो सैमुअल मिरांडा का था, उसके पास कुछ ऐसे साक्ष्य हैं जो हमें आगे क्रॉस एग्जामिनेशन के लिए चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपेश को रविवार सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











