'मौत से एक रात पहले 13 जून को सुशांत के घर पर नहीं हुई थी पार्टी, सभी लाइटें थी बंद'- पड़ोसी का दावा
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने नए सिरे से जांच शुरु कर दी हैं। सुशांत के मामले में बांद्रा के एक घर में रहने वाली उनकी पड़ोसी महिला ने बड़ा खुलासा किया है। जिससे सुशांत की मौत की का राज गहरा हो गया है। महिला ने बताया है कि 13 जून की रात को सुशांत के कमरे की लाइट बंद थी। सुशांत के कमरे की लाइट इससे पहले कभी बंद नहीं हुई थी। इस बयान के बाद एक बार फिर तरह तरह के कयास सुशांत मौत के मामले में लगाए जाने शुरू हो गए।
सुशांत की महिला पड़ोसी ने बताया है कि 13 जून क रात सुशांत के कमरे की लाइट बंद थी। बस किचन की लाइट जल रही हैं। ऐसा कभी नहीं होता था कि ऐसे बंद हो जाती थी। अक्सर सुबह 4 बजे तक सुशांत के कमरे की लाइट जलती थी। लेकिन 13 जून की रात को 10.30 बजे ही कमरे की लाइट बंद थी। 13 जून की रात को सुशांत के घर पर कोई भी पार्टी नहीं थी। महिला पड़ोसी के इस बयान ने एक बार फिर इस केस में नया मोड़ ला दिया है। सीबीआई की टीम इस मामले में जांच करेगी।


Click it and Unblock the Notifications