दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड में सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, फैंस के लिए बड़ी खबर
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस केस में सीबीआई जांच का आज 9 वां दिन है। रिया चक्रवर्ती को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सुशांत के फैंस और परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
सुशांत के निधन के बाद बीते दो महीनों में फैंस का जो प्यार और सम्मान उन्हें मिला है, उसकी चाहत उन्हें हमेशा जिंदा रहने के दौरान रही थी।

ऐसे में सुशांत की लोकप्रियता को देखते हुए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सुशांत से जुड़ी हुई नई जानकारी दी है। दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2021 में सुशांत को मरणोपंरात सम्मानित किया जाएगा।
View this post on InstagramA post shared by Dadasaheb Phalke Awards -DPIFF (@dpiff_official) on


Click it and Unblock the Notifications