सुशांत के परिवार का रिया के आरोपों पर जवाब: सुशांत का लाइफ इंश्योरेंस था नहीं तो हड़पेंगे क्या
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन सारे आरोपों का जवाब दिया है जो पिछले कुछ दिनों में परिवार पर लगाए गए हैं। सबसे पहले उन्होंने साफ किया कि सुशांत सिंह राजपूत का कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं है जिसे परिवार हड़पने की कोशिश कर रहा हो।
विकास सिंह ने साफ किया कि काफी जगह ये लिखा जा रहा है कि परिवार इस मामले को मर्डर साबित कर सुशांत के लाइफ इंश्योरेंस के पैसे चाहता है। लेकिन सुशांत का कोई ऐसा इंश्योरेंस था ही नहीं।

साथ ही रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए विकास सिंह ने कहा कि सुशांत की तबीयत रिया से मिलने के बाद से खराब रहने लगी और खराब होती गई। और उनकी FIR में भी केवल इसी बात का ज़िक्र है। FIR में ये भी साफ लिखा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद से ही वो बेचैन रहने लगा था।
गौरतलब है कि कई रिपोर्ट्स में साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनें जब उनसे मिलने आईं तो सब वापस चंडीगढ़ जाने वाले थे लेकिन फिर भाई बहनों में काफी बड़ा झगड़ा हुआ और बहनें दूसरे होटल में रहने चली गईं। झगड़ा इतना बड़ा था कि अगले दिन सुशांत को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन बहनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और वो अपने अपने घर लौट गईं।
अब विकास सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातों का साफ साफ खंडन किया है -


Click it and Unblock the Notifications












