सुशांत सिंह राजपूत ने हाथ से लिखा था नोट Leak- स्मोकिंग नहीं, कृति के साथ टाइम बिताना है
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह अभी सामने नहीं आ पायी है। हालांकि इस पूरे केस में ड्रग्स का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। सुशांत से जुड़े सभी लोग उनके फ्लैट पर मौजूद सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंंत,रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के ड्रग्स से जुड़े होने का कनेक्शन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को मिला है।
फिलहाल सुशांत के साथ 14 जून को क्या हुआ था, इसकी जांच बीते एक महीने सीबीआई कर रही है। इस बीच एक बार फिर से सुशांत के हाथ से लिखा हुआ नोट मिला है। जो ये बताता है कि साल 2018 तक केदारनाथ फिल्म के पहले सुशांत अपनी लाइफ में कई पॅाजिटिव प्लानिंग कर रहे थे। जिसमें काम से लेकर परिवार के साथ वक्त बिताने और स्मोकिंग नहीं करने का भी जिक्र किया गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि उन्हें सुशांत के फॅार्महाउस से एक नोट बराबद हुआ है। जो कि अप्रैल 2018 का है। जहां पर सुशांत ने अपने आने वाले दिनों की प्लानिंग को लेकर नोट लिखा था। जिसमें कृति का भी नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications