सुशांत सिंह राजपूत देख पाए थे अपनी अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा'? निर्देशक ने किया इमोशनल खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फैंस दिल थामे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जितनी खुशी है, उतनी ही भावुकता भी है। 'दिल बेचारा' सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है। लिहाजा, उनके सभी चाहने वालों के लिए बेहद खास है।
Recommended Video
हाल ही में फिल्मफेयर के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबरा से पूछा गया कि क्या सुशांत अपनी आखिरी फिल्म देख पाए थे? इस पर मुकेश ने रिवील किया कि, सुशांत ने डबिंग के दौरान पूरी फिल्म देखी थी। लेकिन वह फ़ाइनल फिल्म नहीं देख पाये थे। निर्देशक ने इस बात को लेकर अफसोस जताया।

मुकेश छाबरा ने कहा, "डबिंग के दौरान उसने पूरी फिल्म देखी थी.. दुःख इस बात का है कि वह फ़ाइनल फिल्म नहीं देख पाया.. मेरी पहली फिल्म है लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि खुश होऊं या दुखी.. अपनी फिलिंग समझ में नहीं आ रही है।"
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











