क्या करण जौहर और सुशांत सिंह राजपूत के बीच हुआ था झगड़ा, करियर को लेकर थे परेशान!
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है और अब लोग वो सारी पुरानी बातें खोजने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी वजह से सुशांत मानसिक रूप से परेशान थे। इनमें से सबसे बड़ा कारण था सुशांत का डूबता करियर।
Recommended Video
सब कुछ करने के बावजूद सुशांत के पास प्रोजेक्ट्स नहीं थे और इसका कारण था, उनके और करण जौहर के बीच एक बहुत बड़ा झगड़ा।

दरअसल, सुशांत ने धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ड्राइव नाम की फिल्म की। इस फिल्म के लिए सुशांत ने कई अच्छे प्रोजेक्ट छोड़ दिए लेकिन ड्राईव पर काम टलता रहा।
आखिरकार फिल्म किसी तरह बनी और करण जौहर सुशांत को बिना बताए, फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी। इस वजह से दोनों के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद करण जौहर ने आखिरकार सुशांत के फोन उठाने बंद कर दिए।
इस बात का ज़िक्र करण ने अपने पोस्ट में किया कि उन्हें सुशांत से बात करनी चाहिए थी। वहीं गपशप गली की मानें तो सुशांत धर्मा और यशराज फिल्म्स से बैन हो चुके थे जिससे उन्हें काफी आघात पहुंचा था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












