सुशांत सिंह राजपूत के जिम पार्टनर का खुलासा- स्पलीमेंट लेते थे एक्टर, 2 डैडी ने की हत्या की साजिश !
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का नाम जुड़ने के साथ ही कई खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल इस केस को लेकर सीबीआई अपनी जांच कर रही है। लेकिन इन सबके बीच सुशांत के निजी जिंदगी से जुडे़ कुछ करीबी दोस्तों ने दोनों के रिश्ते पर कई खुलासे किए हैं। सुशांत का परिवार पहले रिया पर कई गंभीर आरोप लगा चुका है।
वहीं इसके साथ अब सुशांत के जिम पार्टनर सुशील शुक्ला ने कई खुलासे किए हैं। साथ ही ये भी दावा किया है कि एक्टर की हत्या हुई है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बता दें कि इससे पहले भी सुशांत की एक दोस्त ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि रिया चक्रवर्ती के पिता की सलाह पर उन्हें दवा दी जाती थी। चलिए जानते हैं कि सुनील शुक्ला ने अब इस पूरे मामले पर क्या कहा है। टाइम्स नाउ से बातचीत में सुनील शुक्ला ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications