रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, सुशांत संग अपने प्यार को किया जाहिर "मैं दर्द से जूझ रही हूं" PICS
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरा एक महीना हो चुका है। इस दिन एक बार फिर प्रशसंक से लेकर उनके दोस्त व बॉलीवुड सितारे इमोशनल नजर आए। वहीं पहली बार रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत ने चुप्पी तोड़ी है। पूरे एक महीने के बाद सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में सुशांत की रियूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।
रिया ने सुशांत के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की। वह इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, अभी भी मैं अपने इमोशंस को फेस कर रही हूं। मेरे दिल एकदम सन्न है तुम्हारे जाने से एक खालीपन है। तुम वही हो जिसने मुझे प्यार पर यकीन करना सिखाया था।इसकी शक्ति के बारे में भी सिखाया। तुमने मुझे सीख दी कि कैसे आसान मैथ्स के समीकरण से हम जिंदगी में ढालते हैं। मैं तुमसे वादा करती हूं कि ये सीखने का तुमसे सिलसिला जारी रहेगा। मैं कभी भी तुम्हारे साथ यहां नहीं आउंगी।


Click it and Unblock the Notifications