रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बताई ये बातें-PICS
सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन को महीनेभर से भी ज्यादा गुज़र चुका है। लेकिन ये मौत एक मिस्ट्री बन चुकी हैं। लगातार सुशांत को लेकर नए नए बयान सामने आ रहे हैं और खुलासे किए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की तश्तीफ जारी है। अब सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा। शौमिक ने सुशांत को लेकर कई बातें बताईं। साथ ही दो तस्वीरें भी शेयर कीं।
शौविक ने सुशांत को लेकर लिखा, मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि तुम हमारे बीच नहीं हूं। अब हमें दोबारा साथ में हंसने और मुस्कुराने का मौका नहीं मिलेगा। मैंने आपसे काफी कुछ सीखा है। आपने सीखा कि कैसे जिंदगी जीना चाहिए। तुमने हम सब को इतना प्यार दिया लेकिन तुम्हारी जिंदगी में खुद एक जंग जारी थी।
Recommended Video
बता दें रिया चक्रवर्ती ने भी हाल में ही खुद सुशांत को लेकर अपने रिश्ते के बारे में बताया। 14 जुलाई को सुशांत के निधन को एक महीना बीत चुका है। इस दिन रिया चक्रवर्ती ने बताया कि दोनों ने कैसा पल जीया। साथ ही रिया ने होम मिनिस्टरी में गुहार लगाई कि इस मामले में सीबीआई जांच हो।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications