सड़क पर राहगीर से भिड़ गए सुपरस्टार..जमकर हुई गाली-गलौज
सुशांत सिंह राजपूत अक्सर कंट्रवर्सी का शिकार होते रहते हैं। जब उनकी फिल्म राबता रिलीज होने वाली थी तब भी वो एक सीनियर जर्नलिस्ट से उलझ पड़े थे। सुशांत सिंह राजपूत एक बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो गए हैं।
[टॉयलेट एक प्रेम कथा रिव्यू...सेकेंड हाफ हजम करना नामुमकिन..उम्मीदों पर फेल ]
जी हां दरअसल बृहस्पतिवार रात सुशांत सिंह राजपूत फिल्म सिटी ने निकल रहे थे और एक कार ड्राइवर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की और साथ ही वो यू-टर्नभी लेने लगा।इस वजह से सुशांत सिंह राजपूत और कार के ड्राइवर का बुरी तरह झगड़ा हो गया, दोनों एक दूसरे को गालियां देने लगे।

इतना ही सुशांत सिंह राजपूत इसे अपने फोन में शूट भी कर रहे थे।इस झगड़े के बाद वहां पर अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई।सुशांत सिंह राजपूत को भीड़ जमा होने के बाद वहां से निकलना पड़ा। अगर सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो पिछले साल आई धोनी की बायोपिक के लिए उन्हें काफी सराहा गया।
फिलहाल वो चंदा मामा दूर के में नजर आएंगे।इसके साथ वो सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ में भी उनके ऑपोजिट होंगे। सुशांत सिंह राजपूत जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी ड्राइव में नजर आएंगे जो अगले साल 2 मार्च को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications