सुशांत का चंदा मामा दूर के में होगा अलग अनुभव..खास होगा उनका स्पेश सूट
सुशांत सिंह राजपूत चंदा मामा दूर के लिए एक स्पेशल डिजाइन किया हुआ स्पेश सूट पहनेंगे जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की।
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राबता रिलीज के लिए तैयार है और साथ ही उनकी और कृति सेनन की केमेस्ट्री धूम मचा रही है। लेकिन राबता के अलावा एक और फिल्म है जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं। जी हां और वो फिल्म है चंदा मामा दूर के।
चंदा मामा दूर के में सुशांत सिंह राजपूत अंतरिक्ष यात्री बने हैं और फिल्म में सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट हो इसलिए सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक स्पेशल स्पेश सूट डिजाइन किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने इसकी तस्वीर शेयर की है।
चंदामामा दूर के में सुशांत के साथ आर माधवन भी होंगे। इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं संजय पूरण सिंह चौहान। फ़िल्म कब रिलीज़ होगी इसकी खबर अब तक सामने नहीं आई है और वैसे भी सुशांत इन दिनों कृति सनन के साथ अपनी फ़िल्म राब्ता को प्रमोट कर रहे हैं जो 9 जून को रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications