सुशांत के अंतिम संस्कार का Video देख भड़की अंकिता लोखंडे, कहा - अभी डिलीट करो, ये देखना मुश्किल
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच के साथ ही फैंस बीते तीन महीने से एक्टर के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस केस को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर 14 जून की सुशांत के कमरे की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके अंतिम संस्कार के दिन की है।
इस वीडियो में सुशांत की बॅाडी लेटे हुए दिखाई दे रही है। इसे देखना यकीनन हर उस इंसान के लिए मुमकिन नहीं है जो सुशांत के बेहद करीबी रहा है। सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके एक फैन ने ये वीडियो पोस्ट किया है। जिस देखकर अंकिता लोखंडे ने अपना गुस्सा जाहिर कर तुरंत इस वीडियो को डिलीट करने की मांग की है।
Recommended Video

आपको बता दें कि सुशांत केस में फैंस लगातार नेपोटिज्म और एक्टर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर सुशांत के लिए इंसाफ की मांग की गई है। इस वीडियो में सुशांत का शरीर अर्थी पर है। परिवार के लोग उनके करीब खड़े हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications