..................... सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, परिवार और करीबी दोस्त शामिल | Sushant Singh Rajput funeral: Last rites attented by family and close friends - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार-परिवार समेत श्रद्धा कपूर, कृति सैनन शामिल,आसमान भी रोया-तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने मुंबई आवास पर आत्महत्या कर जान दे दी। वह पिछले छह महीनों से डिप्रेशन में थे। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सुशांत का अंतिम संस्‍कार मुंबई के व‍िले पार्ले स्‍थित शमशान घाट में हो चुका है।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput की अंतिम यात्रा हुई ऐसे; Check Out Video | FilmiBeat

सुशांत सिंह राजपूत के पिता, परिवार के कुछ करीबी सदस्यों के साथ आज ही मुंबई पहुंचे थे। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से कुछ करीबी दोस्त भी सुशांत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विले पारले के पवन हंस शमशान घाट में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। घाट के बाहर लोगों की भीड़ जुट चुकी है। बता दें, प्रसाशन की ओर से अंतिम यात्रा में 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

sushant singh rajput

फिल्म इंडस्ट्री से रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, विवेक ओबेरॉय, रणदीप हुडा, राजकुमार राव, वरुण शर्मा, टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी आदि श्मशान घाट पहुंचे हैं। सुशांत का परिवार आज ही पटना से मुंबई पहुंचा है। सभी बुरी तरह टूट चुके हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X