सुशांत केस: 'बॉलीवुड में बहुत आम है गांजा और कोकिन पार्टी, ड्रग्स लेने वालों को मिलता आसानी से काम'
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त युवराज एस का कहना है कि बॉलीवुड में न सिर्फ ड्रग कल्चर मौजूद है, बल्कि ये बॉलीवुड में आगे बढ़ने का भी एक तरीका है। एक्टर और प्रोड्यूसर युवराज एस ने यह दावा भी किया कि बॉलीवुड के अधिकांश एक्टर्स कोकीन के आदी हैं।
युवराज एस ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलिवुड पार्टियों में ड्रग्स का इस्तेमाल 70 के दशक से होता आ रहा है। अभिनेता का यह भी कहना है कि वह दौर काफी अलग है। अब सोशल मीडिया के चलते एक्सोजर ज्यादा है और इस तरह की बातें सामने आने लगी हैं।
युवराज एस ने बॉलीवुड के पॉपुलर ड्रग्स के बारे में बताते हुए कहा कि गांजा तो सिगरेट की तरह है। कैमरापर्सन से लेकर टेक्नीशियन और सेट पर मौजूद सभी लोग नॉर्मली गांजा लेते हैं। इसके साथ ही बॉलिवुड पार्टियों में कोकोन खूब चलता है। युवराज का कहना था कोकीन ही बॉलिवुड का मुख्य ड्रग्स है।


Click it and Unblock the Notifications











