अफवाहें फैलाने वालों पर मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे संदीप सिंह, सुशांत केस में उठ चुके सवाल
सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त कहे जाने वाले दोस्त और प्रोड्यूसर संदीप सिंह एक बार चर्चा में हैं। वह अपने खिलाफ जारी अफवाहों और झूठे आरोपों को लेकर केस दर्ज करवाने जा रहे हैं। संदीप सिंह के मीडिया मैनेजर दीपक साहू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि संदीप सिंह अवमानना का केस उन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाने जा रहे हैं जिन्होंने झूठे आरोप व उनके खिलाफ अफवाहें उड़ाईं।
बता दें संदीप सिंह लगातार सवालों के घेरे में हैं। रिया चक्रवर्ती से लेकर सुशांत के परिवार ने भी कहा कि वह किसी संदीप को नहीं जानते। वहीं संदीप ने खुद को लगातार सुशांत का करीबी दोस्त बताया है। वह दस महीने से सुशांत के संपर्क में नहीं थे लेकिन 14 जून सुशांत के निधन के बाद वह एक्टर के घर पहुंचे। फिर वह अस्पताल और फिर लगातार सुर्खियों में छाए रहे।
सोशल मीडिया पर संदीप सिंह के अचानक इस केस में एक्टिव हो जाने के लेकर सवाल किए गए। लगातार उठने वाले सवालों पर फिलहाल उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। अब अवमानना का केस दर्ज करने के लेकर खबरें आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











