सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का खुलासा- अंतिम संस्कार के बाद 'पॉवरफुल लोगों' ने किये थे कई मैसेज
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनके दोस्त संदीप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। संदीप सिंह ने कहा कि सुशांत के अंतिम संस्कार के बाद उनके पास 'पॉवरफुल लोगों' के कई मैसेज आए थे, जिसमें उनसे पूछा जा रहा था कि सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार क्रिया में उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया। सुशांत और प्रोड्यूसर संदीप लंबे समय से दोस्त रहे हैं।
Recommended Video
14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई आवास में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। इस खबर से उनके चाहने वाले अभी भी आहत हैं। सुशांत को गुजरे 13 दिन हो चुके हैं। पुलिस फिलहाल केस की छानबीन कर रही है।

ऐसे में सुशांत के दोस्त संदीप सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, सुशांत की मौत के बाद लोग ड्रामा कर रहे हैं। वह इस तरह की चीजें पसंद नहीं करते। अंतिम संस्कार से घर आने के बाद मैं नहाने गया था और मुजे कुछ कॉल और मैसेज आने लगे। जिसमें मुझसे पूछ रहे थे कि उन्हें अंतिम संस्कार में क्यों नहीं बुलाया गया। मुझे मैसेज मिला- हम पॉवरफुल लोग हैं, तुमने हमें इन्वाइट नहीं किया। मैं हैरान रह गया। मेरा मतलब है, इन लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है?
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications