सुशांत सिंह राजपूत केस CBI :मौत के दिन घर में मौजूद 'संदीप सिंह' लंदन भाग सकता है, दोस्त का दावा !
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। अभी तक के जांच के हिसाब से सीबीआई लगातार सिद्धार्थ पिठानी, दीपक सावंत, नीरज और केशव के साथ सुशांत के मौत के पहले के तीन महीनों पर फोकस कर इसकी जांच कर रही है। जांच रिया चक्रवर्ती के साथ उनके रिश्ते, डिप्रेशन तक भी पहुंची है।
सीबीआई जल्द इस मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर संदीप सिंह का भी नाम चर्चा में है। सुशांत का परिवार पहले से ही संदीप सिंह की 14 जून की मौजूदगी पर सवाल उठा चुका है।

सुशांत के निधन के दिन संदीप सिंह अस्पताल से लेकर एंबुलेंस ड्राइवर से संपर्क बनाने तक हर मामले से जुड़े थे। अपनी सफाई में संदीप ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। सुशांत के करीबी दोस्त निलोत्पल मृणाल ने ट्वीट कर दावा किया है कि संदीप भारत छोड़ने की योजना बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











