मौत से कुछ दिन पहले सुशांत से हुई थी दोस्त की बात, सब ठीक, नहीं था डिप्रेशन, व्हाट्सएप चैट- खुलासा
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। कभी डायरी तो कभी किसी का बयान सामने आता है जो कि इस केस में चौंका देता है। अब उनके दोस्त और सीरियल पवित्र रिश्ता के डायरेक्टर कुशल झावेरी ने खुलासा किया है। कुशल झावेरी सुशांत के करीबी दोस्तों में माने जाते हैं। जिन्होंने सुशांत के साथ हुई बातचीत की व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट जारी किया है। इसके साथ ही फिर से सुशांत डिप्रेशन में थे या नहीं? इसे लेकर सवाल खड़े होते हैं।
इन स्क्रीनशॉट पर निर्देशन का दावा है कि उनकी बातचीत सुशांत के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि सुशांत की ये बातचीत साबित करती है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे।कहा जा रहा है कि सुशांत व कुशल की ये व्हट्सऐप चैट 1 और 2 जून के बीच का है। दावा ये भी किया जा रहा है कि दोनों के बीच हुई आखिरी बातचीत भी यही है। इस व्हट्सएप चैट से पहले भी लगातार पवित्र रिश्ता निर्देशक ने सुशांत को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ लिखा व कहा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











