सुशांत- दिशा सालियान केस पर बड़ा बयान: ये डबल मर्डर है, ड्रग्स एंगल से केस घुमाया जा रहा है!
सुशांत सिंह राजपूत केस में दिशा सालियान की मौत भी लगातार जुड़ रही है। बीते तीन महीने से दोनों को केस के एक दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिशा की मौत का जुड़ाव सुशांत सिंह राजपूत के निधन से जरूर जुड़ा हुआ है।
दूसरी तरफ ड्रग्स मामले की जांच इस केस को बॅालीवुड से जोड़ रहा है। इस बीच एक बार फिर से सुशांत के करीबी दोस्त युवराज सिंह ने एक चैनल से बातचीत में कहा है कि दिशा सालियान के मंगेतर रोहन राय से इस मामले पर सीबीआई को पूछताछ करनी चाहिए।

इससे सुशांत सिंह राजपूत के केस को सुलझाने में सहायता मिल सकती है। आपको बता दें कि सीबीआई सुशांत केस पर बीते एक महीने से काम कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत केस पर अभी तक सीबीआई की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications











