सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इस दोस्त से की थी मौत पर बात, कहा था- यहां से कूद जाऊं तो
सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी उलझती ही जा रही है। बैक टू बैक इसे लकर कई मामले सामने आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ उनके कई करीबी दोस्त इस सदमे में अभी तक हैं कि सुशांत ऐसा कैसे कर सकते हैं। हर कोई उनके डिप्रेशन की वजह जानना चाहता है कि आखिरकार सुशांत के इस बड़े कदम के पीछे की वजह क्या रही है।
सुशांत के कई दोस्त इस संबंध में पोस्ट करके अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी एक खास दोस्त ने सुशांत के सुसाइड को लेकर एक खुलासा किया है।

सुशांत की दोस्त आयशा कपूर अदलखा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख कर ये बताया है कि सुशांत ने उनसे एक मुलाकात के दौरान सुसाइड का जिक्र किया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications