..................... सुशांत सिंह राजपूत के ड्राइवर का जबरदस्त खुलासा | Sushant Singh Rajput’s former driver Dhiren makes explosive claim about Rhea Chakraborty - Hindi Filmibeat

'सुशांत सिंह राजपूत बीमार रहते थे और रिया चक्रवर्ती पार्टी करती थीं, सबकुछ उन्हीं के कंट्रोल में था'

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब केस से जुड़े कई लोगों के बयान सामने आ रहे हैं। कुछ ऐसे बयान, जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। ताजा बयान सुशांत के पूर्व ड्राइवर का सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती ही सब कंट्रोल करती थीं। ड्राइवर ने कहा, रिया उस समय भी पार्टी करती थीं, जब सुशांत बीमार रहते थे।

टाइम्स नॉउ से बात करते हुए सुशांत के पूर्व ड्राइवर धीरेन ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ही सब कंट्रोल किया करती थी। धीरेन ने बताया कि- 'मुझे लोग बताते थे कि सर (सुशांत सिंह राजपूत) बीमार रहते थे तभी भी रिया चक्रवर्ती पार्टी किया करती थीं। मैं एक बार रिया, उनके भाई शोविक और प्रियंका दी (सुशांत की बहन) को लेकर मैं भी क्लब गया था।'

Sushant Singh Rajput

धीरेन ने आगे बताया था कि- 'सुशांत सर की बहन प्रियंका जल्दबाजी में दिल्ली वापस चली गईं थीं। प्रियंका दी सुशांत के बहुत करीब है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को दीदी को लेकर भड़काया था इसके बाद ही दोनों के बीच अनबन हुई थी। रिया पुराने स्टाफ को हटाकर अपना स्टाफ डालना चाहती हैं।'

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X