सुशांत जब रिया के साथ यूरोप से आए तो उनके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स थे! हालत खराब थी, बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन कोई ना कोई रिपोर्ट सामने आती रहती है। सुशांत से जुड़े कई लोग मीडिया में आकर अपना बयान दे रहे हैं। सुशांत के कुक से लेकर उनके सहायक हर किसी का यही कहना है कि सुशांत डिप्रेशन में आकर सुसाइड नहीं कर सकते हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने ये अभी तक तय नहीं किया है कि सुशांत की मौत सुसाइड करने से हुई है।
मुंबई पुलिस का कहना है कि 56 लोगों का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस इस केस को लेकर अभी किसी भी नतीजे पर नहीं ंपहुंची है। दूसरी तरफ सुशांत के पूर्व सहायक अंकित अचार्य ने एक्टर की जिंदगी और रिया के साथ उनके रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Recommended Video
अंकित ने कहा है कि सुशांत यूरोप से आने के बाद काफी बदल गए थे। आपको बता दें कि सुशांत और रिया 22 दिन के लिए यूरोप घूमने गए थे। वहां से आने के बाद सुशांत की तबीयत खराब होने लगी थी।


Click it and Unblock the Notifications