सुशांत सिंह राजपूत की फॉरेंसिक टेस्ट का वीडियो लीक, इन्वेस्टिगेशन पर सवाल !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया मोड़ आ चुका है। सुशांत के पिता ने पटना में बेटे की गर्लफ्रेंड के खिलाफ पैसा गबन करने समेत कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। ये मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ऐसे में सुशांत से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के फॉरेंसिक टेस्ट का वीडियो लीक होने का मामला सामने आया है। मीडिया के मुताबिक, इसमें अफसर ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये वीडियो अगर लीक हुआ तो हमारी जांच बर्बाद हो जाएगी।
टाइम्स नाउ के मुताबिक ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत के फॉरेसिक टेस्ट के दौरान का है। इसमें अफसर ये कहता सुनाई दे रहा है कि अगर ये वीडियो लीक हो जाता है तो उनकी जांच बर्बाद हो जाएगी। लेकिन इस वीडियो के साथ ही तमाम सवाल भी घूम रहे हैं। फिल्मीबीट इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो पर तमाम सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या ये वीडियो असली है, इसमें किसी की आवाज डब तो नहीं की गई ?
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications