सुशांत सिंह राजपूत ने कमाए थे केवल 70 करोड़ रूपये, रिया को किया इतना ट्रांसफर
सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसके बाद ये साफ है कि सुशांत ने अपने अकाउंट से रिया को बहुत ज़्यादा पैसे नहीं दिए हैं। गौरतलब है कि इन अकाउंट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले 5 सालों में लगभग 70 करोड़ रूपये कमाए थे। इनमें से लगभग 55 लाख उन्होंने रिया और उनके परिवार पर खर्च किए।
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती अपनी जम़ानत याचिका में पहले ही कह चुकी हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को अपनी बहनों पर ज़्यादा भरोसा नहीं था और उन्हें लगता था कि उनकी बहनें, उनके पैसों के लिए उनके साथ हैं।

हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने वकील विकास सिंह के द्वारा, रिया पर करवाई FIR में साफ किया था कि उनके बेटे के अकाउंट से 17 करोड़ रूपये गायब हैं। इसी के बाद रिया से पूछताछ शुरू हुई।
रिया से ED की पूछताछ के दौरान ही उनके वॉट्सएप ड्रग्स चैट सामने आया जिसके बाद नारकोटिक्स ने भी ये मामला अपने हाथ में लिया और रिया चक्रवर्ती पूरे एक महीना जेल में रहीं। आज 7 अक्टूबर को उन्हें 1 लाख के बॉन्ड पर ज़मानत मिली है।


Click it and Unblock the Notifications