सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट को आखिरकार मिला किराएदार, निधन के बाद सालों से बंद पड़ा था घर

Sushant

Recommended Video

Untitled

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को ढाई साल से अधिक बीत चुके हैं लेकिन उनके फैंस अभी भी उनके जाने के गम से पूरी तरह उबरे नहीं हैं। आए दिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाते हैं। लेकिन, सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में किराए पर जिस फ्लैट में रहते थे, उस फ्लैट को अब आखिरकार तीन सालों के बाद किराएदार मिल गया है।

दरअसल, इस फ्लैट का ऑनर एनआरआई है और अब तीन सालों के बाद कोई उस फ्लैट में रहने के लिए तैयार हुआ है। ब्रोकर रफीक ने बताया है कि, उनसे घर देखने के लिए आने वाले लोग कई सवाल पूछते थे लेकिन, अब आखिरकार फ्लैट के लिए किराएदार मिल गया है।

रफीक ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा है कि, किराएदार से बात करने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है। सभी चीजें जल्द ही फाइनल कर ली जाएगी और लोग भी अब सुशांत के मामले को लेकर रिलैक्स हैं। बता दें कि, कहा जा रहा है कि इस फ्लैट में एक परिवार शिफ्ट होने जा रहा है।

कोई लेने के लिए नहीं था तैयार

कोई लेने के लिए नहीं था तैयार

बता दें कि पहले रफीक ने जानकारी दी थी कि, इस फ्लैट को कोई लेने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया था कि, घर के ऑनर अब किसी सेलिब्रिटी को अपना फ्लैट किराये पर नहीं देना चाहते हैं फिर चाहे वो कितना ही बड़ा सेलिब्रिटी ना हो। ज्यादातर फ्लैट ढूंढने वालों को बता दिया जाता है कि इसी फ्लैट में एक्टर का निधन हुआ था जिसके बाद ज्यादातर लोग उसे लेने से इनकार कर देते हैं। वहीं, घर के ऑनर फ्लैट को बाजार मूल्य से कम किराए पर नहीं देना चाहते हैं।

4.5 लाख किराया देते थे सुशांत

4.5 लाख किराया देते थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत ने यह फ्लैट 2019 में किराए पर लिया था। उन्होंने 4.5 लाख रुपए प्रति महीने देकर इस फ्लैट में रहते थे। इस फ्लैट में उनके साथ रूममेट भी रहते थे। कई रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी उनके साथ रहती थीं।

2020 में हुआ था सुशांत का निधन

2020 में हुआ था सुशांत का निधन

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला बताया गया था लेकिन, बाद में इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X