..................... सुशांत सिंह राजपूत की पहली बर्थ एनिवर्सरी पर कंगना रनौत | Sushant Singh Rajput's first birth anniversary: Never forgive never forget, says Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद- 'कभी मत भूलिए, मूवी माफियों ने मिलकर सुशांत को मार डाला'

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 35वें जन्मदिन पर आज उनके चाहने वाले उन्हें खूब याद कर रहे हैं। सभी इमोशनल हैं और सुशांत से जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सुशांत को याद करते हुए कई ट्विट्स किये हैं। कंगना ने लिखा- हर चीज से ऊपर उठकर सुशांत का दिन जीवन के जश्न के रूप में सेलिब्रेट कीजिए।

Sushant Singh Rajput

इस मौके पर कंगना ने एक बार फिर नेपोटिज्म और मूवी माफिया का मुद्दा उठाया है। कंगना ने सुशांत को याद करते हुए पहले ट्विट में लिखा, "प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने आपको बैन और बहुत परेशान किया। सोशल मीडिया पर कई बार आपने मदद की गुहार लगाई और मुझे अफसोस है कि मैं उस समय आपके साथ नहीं थी। काश, मैं यह न मानूं कि आप अपने दम पर माफियाओं की यातना को संभालने के लिए काफी मजबूत थे.. जन्मदिन मुबारक हो।"

इतना ही नहीं, अगले ट्विट में कंगना ने करण जौहर, यशराज फिल्म और महेश भट्ट पर भी निशाना साधा। कंगना ने लिखा, "कभी मत भूलिए कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के बारे में कहा कि उन्होंने उन पर बैन लगा दिया था। उन्होंने बताया था कि करण जौहर ने उन्हें बड़े सपने दिखाए थे और उनकी फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डाल दिया था। फिर पूरी दुनिया को रोते हुए कहा कि सुशांत एक फ्लॉप अभिनेता हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X