ब्योमकेश बख्शी ने मुझे बंगाली बना दिया- सुशांत
पिछले कुछ समय से कोलकाता की पृष्ठभूमिक कई फिल्मों में दिखाई गयी है। खासतौर पर जासूसी फिल्मों में। विद्या बालन की कहानी भी कोलकाता में ही शूट की गयी और फिल्म में कोलकाता की गलियों व वहां की खूबसूरती को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया। अब जल्द ही दिबाकर बैनर्जी की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में भी आप कोलकाता की पृष्ठभूमि से जुड़ी एक जासूसी कहानी देख पाएंगे।

ब्योमकेश बख्शी में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में हैं और फिल्म में मशहूर बंगाली जासूस ब्योमकेश बख्शी का किरदार निभाएंगे। कोलकाता से जुड़ी अपनी कुछ यादों को शेयर करते हुए सुशांत ने बताया "दिबाकर और मैं फिल्म शूट होने से 6 महीने पहले कोलकाता गया थे। मुझे बहुत बुरा लगा कि मैं पहले कभी कोलकाता से नहीं जुड़ा। लेकिन हमेने फिल्म की रिसर्च के दौरान काफी मेहनत की। दिबाकर ने मुझे कई बारीकियां बताईं। मैंने अपना होमवर्क किया और अब मुझे ऐसा लगता है कि मैं एक बंगाली हूं।"
कोलकाता की बात करें और वहां के खाने का जिक्र ना हो तो ये तो संभव ही नहीं। सुशंत से जब हमने पूछा कि उनका सबसे पसंदीदा कोलकाता डिश क्या है तो उन्होंने बताया दिबाकर जब मुझे कोलकाता लेकर गये तो उन्होने मुझे बहुत सारी चीजें बताईं जो कि कोलकाता से जुड़ी हुई थीं जिनके बारे में मुझे पता ही नहीं था। उन्होंने मुझे वहां मिलने वाले 6 कोर्स मील इसमें आप एक एक करके सारा खाना खाते हैं, एक डिश से दूसरी डिश पर कूद नहीं सकते। मुझे मिष्टी दोई भी बेहद पसंद है।"


Click it and Unblock the Notifications











