सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर के पास बैठे नजर आए उनके भावुक पिता- दिल तोड़ देने वाली तस्वीर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पीछे उनका परिवार, खासकर उनके पिता बेहद दुखी हैं और उनकी तस्वीरें भावुक कर देने वाली हैं। एक ओर जहां अभिनेता की सुसाइड केस पर पुलिस जांच चल रही है, वहीं कुछ दिनों पहले सुशांत के परिवार ने पटना में प्रार्थना सभा रखी थी, जहां कुछ नेता और अभिनेता भी शामिल हुए थे।
Recommended Video
सुशांत को गुजरे 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनके फैंस के दिलों में आज भी वही दुख है। लगातार सुशांत से जुड़ी यादें, उनकी तस्वीरें और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं।

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की प्रार्थना सभा से जुड़ी यह तस्वीर सबको भावुक कर रही है, जिसमें उनके पिता अपने बेटे की तस्वीर के पास बैठे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस उनके पिता को हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं।
सुशांत के जाने से ना सिर्फ उनका परिवार और फैंस, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी शोक में है। सुशांत की सुसाइड की खबर से सभी सन्न रह गए थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications