सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने कर दी खारिज- एक्टर पर बनी फिल्मों पर रोक नहीं
सुशांत सिंह राजपूत ने निधन के एक साल पूरा होने वाला है। इस बीच कई निर्माताओं ने एक्टर की जिंदगी पर फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है। वहीं, सुशांत पर बनी फिल्म 'न्याय- द जस्टिस' रिलीज भी होने वाली है। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे के ऊपर बन रही फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी। और सुशांत पर बन रही फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की थी।
बहरहाल, दिल्ली हाईकोईट ने गुरुवार (10 जून) को फैसला सुनाते हुए सुशांत के पिता की याचिका को खारिज कर दिया है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

अपनी याचिका में सुशांत के पिता ने सुशांत की लाइफ पर बन रही फिल्म, या किसी भी फिल्म में उनके बेटे के नाम और उससे मिलते - जुलते पात्रों का इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने याचिका में 'न्याय: द जस्टिस', 'सुसाइड ऑर मर्डर : ए स्टार वाज लॉस्ट', 'शशांक' और एक अनाम फिल्म जो सुशांत की लाइफ पर बन रही है, इन सबका जिक्र भी किया था।
लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस संजीव नरूला ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका खारिज की है। फिल्म 'न्याय- द जस्टिस' की बात करें तो, डायरेक्टर दिलीप गुलाटी की इस फिल्म में जुबेर खान, शक्ति कपूर, सुधा चंद्रन, असरानी और अमन वर्मा नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे। शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। लेकिन सुशांत के परिवार द्वारा सवाल उठाए जाने पर, इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया। फिलहाल इस केस पर छानबीन जारी है।


Click it and Unblock the Notifications