..................... सुशांत सिंह राजपूत के पिता बिहार CM नीतीश कुमार से मिले, जांच में देरी से दुखी परिवार- PICS sushant singh rajput Father KK Singh Meets Bihar CM Nitish Kumar watch photos - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के पिता बिहार CM नीतीश कुमार से मिले, जांच में देरी से दुखी परिवार- PICS

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में हो रही देरी को लेकर एक्टर के पिता केके सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। जहां एक तरफ बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सुशांत का मामला लगातार गरमाया हुआ है। पटना के अणे मार्ग में स्थित बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुशांत के पिता ने मुलाकात की। इस दौरान सुशांत की बहन और जीजा भी सीएम हाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि केस से जुड़े मामले पर बातचीत हुई। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि ये एक सामान्य मुलाकात थी।

कुछ दिन पहले भी सुशांत परिवार के वकील विकास सिंह ने जांच में देरी के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा था कि हर केस में सीबीआई जांच से जुड़ी बातें साझा करती हैं लेकिन सुशांत केस में आज तक सीबीआई ने कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। ये गंभीर मामला है। वहीं सीबीआई ने औपचारिक बयान में कहा था कि वह सुशांत केस में हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput के Papa दुखी होकर मिले बिहार के CM Nitish Kumar से कही ये बात | FilmiBeat

बता दें सुशांत सिंह राजपूत मामले में तीन तीन केंद्रीय जांच एजेंसी जुटी है। सुशांत मौत केस सीबीआी, ड्रग एंगल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और वित्तीय गड़बड़ी को लेकर ईडी जांच कर रही है। इस केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती फिलहाल एनसीबी की न्यायिक हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X