..................... सुशांत के पिता की रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका | Sushant singh rajput’s father files an affidavit in Supreme Court against rhea Chakraborty - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सुशांत के पिता, लगाए नए आरोप

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की हुई है कि ये केस मुंबई ट्रांसफर किया जाए। इस मामले की सुनवाई 11 अगस्त को होनी है। अब सुशांत के पिता केके सिंह ने इस अपील के खिलाफ एक काउंटर लगाया है।

सुशांत के पिता ने इस काउंटर एफिडेविट में कहा है कि जब मामला सीबीआई को ट्रांसफर हो चुका है तो केस को मुंबई ट्रांसफर करने की रिया की मांग रद्द हो जानी चाहिए।

sushant-singh-rajput-s-father-files-an-affidavit-in-supreme-court-against-rhea-chakraborty-s-transfe

वहीं इस एफिडेविट में सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ कुछ नई बातें उजागर की हैं जिनमें रिया पर सुशांत के दोस्त और इस मामले के चश्मदीद और मुख्य गवाह सिद्धार्थ पिठानी को प्रभावित किया है। उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि सिद्धार्थ पिठानी का मुंबई पुलिस को लिखा ईमेल, रिया चक्रवर्ती तक क्यों और कैसे पहुंचा।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से सुशांत के पैसों के बारे में ED लगातार पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X