सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पिता सदमे में, पूरे गांव में पसरा दुख-बहनों के नहीं रुक रहे आंसू- PICS

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। कुछ ही मिनटों में सुशांत के निधन की खबर आग की तरह फैल गई। सुशांत के निधन ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। उनके परिवार में पिता और दो बहने हैं जो कि पटना में रहते थे।

पिता को बेटे के सुसाइड के बारे में एक फोन कॉल के जरिए पता चला। बेटे की आत्महत्या की खबर ने पिता की आंखों में आंसू छोड़ दिए और देखते ही देखते पिता बेहोश हो जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बेटे के निधन के बारे में सुन उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके बारे में खबर दी। इस समय पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। मुंबई में सुशांत के तमाम फैंस और उनके साथी व को स्टार सब हैरान हैं।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput ने आखिरी बार पापा से फोन पर किया था ये वादा | FilmiBeat

सुशांत सिंह राजपूत के करियर को लेकर सभी उनकी तारीफ करते थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा खूबसूरत और युवा अभिनेता खुद ऐसे अपने जीवन का अंत करेगा।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X