सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बांटा दुख-सुशांत के साथ आखिरी बातचीत से लेकर शादी, सपने-जानिए क्या कहा
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 12 दिन हो चुके हैं। उनका परिवार और चाहने वाले शोकाकुल हैं। सोशल मीडिया पर भी सुशांत को लेकर फैंस लगातार चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में सुशांत के पिता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया है।
Recommended Video
सुशांत की सुसाइड को लेकर उनके पिता कितने भावुक हैं, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जहां वो प्रार्थना सभा में सुशांत की तस्वीर के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई आवास पर फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। आनन फानन में उनका परिवार पटना से मुंबई पहुंचा था। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया और अगले ही दिन परिवार वापस पटना लौट गए, जहां एक्टर के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी।
सुशांत के जाने से ना सिर्फ उनका परिवार और फैंस, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी शोक में है। सुशांत की सुसाइड की खबर से सभी सन्न रह गए थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications