..................... Sushant singh rajput fans ready for second Peaceful protest - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के लिए फैंस करेंगे एक और प्रोटेस्ट- ये तारीख आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जब से आत्महत्या की है.. वो लगातार सुर्खियों में हैं और उनका केस काफी चर्चा में हैं। इस मामले में ना सिर्फ मुंबई पुलिस बल्कि बिहार पुलिस की टीम भी काम कर रही है। लेकिन इस समय एक खबर सामने आ रही है जोकि सुशांत सिंह राजपूत फैंस के लिए है। पता चला है कि उनको लेकर ऑनलाइन एक और शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट होने जा रहा है। बता दें कि ये प्रोटेस्ट 7 अगस्त को किया जाएगा जिसके लिए सभी लोगों को बता दिया गया है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी ऐसा ही एक प्रोटेस्ट हो चुका है जिसमें उनके फैंस हाथ में कैंडिल लेकर प्रोटेस्ट करते दिखाई दिए थे और सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ इस केस की जड़ तक जाने की बात की थी।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput के फैंस इस दिन फिर करेंगे Peaceful Protest | FilmiBeat

sushant singh rajput, सुशांत सिंह राजपूत

जिस तरह से पुलिस इस केस की जांच कर रही है उसको देखते हुए फैंस काफी अंसतुष्ट हैं और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इसके पीछे वकील ईशकरण सिंह भंडारी जो सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

वही इस शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट को लीड कर रहे हैं। इसके पहले भी उन्होने ही पिछला प्रोटेस्ट #Candle4SSR के हैशटैग से चलाया था जो कि काफी समय ट्रेंडिंग रहा था।

सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं और इसकी पूरी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। जल्दी ही इसपर पुलिस अपना रिजल्ट देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X