सुशांत के फैन ने रिया चक्रवर्ती के पोस्ट को किया ट्वीट, एक्ट्रेस ने कहा- मुझे भी ऐसी दवाई दी जाती थी
सुशांत सिंह राजपूत केस में डिप्रेशन और दवाई को लेकर कई खुलासे हुए हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस ने अपनी तरफ से कमेंट करना शुरू कर दिया है। जिसमें अब एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल भी शामिल हो गई हैं।
सिमी ने सुशांत के केस के चलते अपनी जिदंगी से जुड़ी एक दर्दनाक सच्चाई सामने रखी है और बताया है कि कैसे दवाई देकर उन्हें डिप्रेशन का शिकार बनाया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये खबर सामने आयी है कि सुशांत की दवाई को लेकर सारा कंट्रोल रिया चक्रवर्ती के हाथ में होता था।

सुशांत की दवा क्या है, इसकी जानकारी खुद उन्हें भी नहीं होती थी। इस खबर के सामने आते ही फैंस ने रिया को सवालों के बीच खड़ा कर दिया है। एक फैन ने रिया के एक पुराने पोस्ट को जो कि इसी साल मार्च का है उसे शेयर किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











