..................... सुशांत सिंह राजपूत की फोटो वाला मास्क बांट रहे फैंस | Sushant Singh Rajput’s fan distributes customised Covid masks with actor's photo and message on it - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की फोटो वाला कोरोना मास्क बांट रहे फैंस- खास मैसेज के साथ दे रहे हैं श्रद्धांजलि

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन अपने फैंस और चाहने वालों के दिलों में उनकी यादें उतनी ही ताजा हैं। लगातार सुशांत से जुड़ी यादें, उनकी तस्वीरें और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं। वहीं, अब सुशांत के फैन्स कोरोना महामारी के बीच उनकी फोटो वाले मास्क यूज कर रहे हैं और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस मास्क पर एक खास मैसेज भी लिखा है।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput के फैन्स बांट रहे हैं फोटो वाला मास्क, लिखा है खूबसूरत मेसेज | FilmiBeat

इस मास्क पर लिखा है, ''जिस्म से हारा हूं रूह तो सिर्फ एक परिंदा है, धड़कने चल रही हैं अभी भाई मेरी, अभी भी मेरे दिल में जिंदा है..'' उनके फैन का कहना है कि ये उनका तरीका है सुशांत को श्रद्धांजलि देने का और वो अन्य लोगों को भी ये मास्क बांटना चाहते हैं।

Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहना हर किसी के सदमे की तरह है। ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके फैंस भी उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं और बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार सुशांत को लेकर ही चर्चा हो रही है।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X