सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का 9 पेज का खत- बेटे की हत्या, डेड बॅाडी की प्रदर्शनी, धमकी मिल रही है
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ 9 पेज का खत बयान के तौर पर जारी किया गया है। जहां पर परिवार की तरफ से ये जाहिर किया गया है कि बेटे का सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर हुआ है। साथ ही परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि इस केस को घुमाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें इस केस को लेकर धमकी भी मिल रही है।
इस खत में बताया गया है कि सुशांत का परिवार कैसा है? कैसे आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। परिवार की तरफ से कहा गया है कि एक के बाद एक सभी के चरित्र पर कीचड़ उछालने की कोशिश की गई है। इस खत की शुरुआत फिराक जलालपुरी की शायरी से की है।

लिखा है कि तू इधर-उधर की ना बात कर, ये बता कि काफिला क्यूं लुटा, मुझे रहजनों से गिला नहीं,तेरी रहबरी का सवाल है। चलिए जानते हैं कि इस खत में परिवार की तरफ से क्या आरोप लगाए गए हैं और कैसे 9 पेज में परिवार ने अपना दर्द और केस के दौरान बन रहे गंभीर हालात को बयां किया है।


Click it and Unblock the Notifications